Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Jamshedpur Sidhgoda: सिदगोड़ा में रंगदारी और धमकी का मामला, एक पर एफआईआर दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है, जहां 17 जुलाई को विद्यापति नगर निवासी स्वर्गीय श्रीराम के पुत्र करण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


शिकायतकर्ता हरिश्चंद्र जोशी ने सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया है कि करण सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, रंगदारी मांगी और आर्थिक धोखाधड़ी की।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अब साक्ष्य जुटाने और आरोपी की भूमिका की पुष्टि में लगी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार का पुराना विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से यह घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !