आदित्यपुर स्थित हथियाडीह में सोनी ऑटो एंड एलाइड इंडस्ट्रियल लिमिटेड यूनिट 3 के मजदूर सर्वेश्वर महतो(40) की बीमारी से मौत होने पर परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। जहां परिजनों ने कंपनी गेट के समक्ष शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात 10:00 बजे करीब सर्वेश्वर महतो ड्यूटी करने पहुंचे थें, तबीयत बिगड़ने के बाद 2 बजे कंपनी प्रबंधन द्वारा वाहन से घर भिजवाया गया था।
लेकिन दो-तीन दिन तक घर में उपचार नहीं मिलने के कारण सर्वेश्वर महतो की मौत शुक्रवार को हो गई हैं, जहां परिजन आक्रोषित होकर मृतक के शव को लेकर कंपनी के गेट समझ रख कर धरना प्रदर्शन करने लगे। इधर मृतक के परिजनों ने 15 लाख रुपयों की मदद व परमानेंट नौकरी की मांग की हैं।
इस संदर्भ में कंपनी के ग्रुप हेड एचआर डॉ सौरभ बनर्जी ने बताया कि मृतक की ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद कंपनी में आधे घंटे का आराम करने को दिया गया था, जहां उन्होंने कहा था कि मुझे घर तक छोड़ दे, इसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा घर छोड़ दिया गया था। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद मृतक की अचानक मौत घर हो जाती है तो कंपनी प्रबंधन इसके लिए संतावना व मदद के तौर पर परिवार के एक सदस्य को परमानेंट नौकरीन एवं श्रद्धा क्रम के लिए एक लाख तक मुआवजा दे रही हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी गेट के समझ शव रखने से कंपनी का काम प्रभावित हो रहा है, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान कंपनी को उठाना पड़ रहा है।
हालांकि, इस दौरान श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की द्वारा वार्ता कर समझाने की कोशिश की गई, मगर परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।