Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Jamshedpur News: जमशेदपुर के योगाचार्य सूरज ओझा ने नेट परीक्षा में लगाई हैट्रिक

Jamshedpur News: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ जिसमें जमशेदपुर के योगाचार्य सूरज ओझा पिता अशोक ओझा ने उत्कृष्ट अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण किया है। सूरज ओझा का कहना है कि इस परीक्षा को देने का मुख्य वजह उन्हें जवाब देना है जिसने उनकी योग्यता को जातिगत एवं राजनीतिज्ञ चश्मे से देखा था और मेरे नेट परीक्षा कैसे पास हो किया इसपर पूर्व में प्रश्न उठाया गया था।
ओझा ने अपना लंबा समय हरिद्वार के विद्वानों के साथ बिताया है और परास्नातक,डिप्लोमा आदि की डिग्री देव संस्कृति विश्वविद्यालय,हरिद्वार उत्तराखंड से पूर्ण की है।पूर्व में सूरज ओझा जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज के होनहार विद्यार्थी भी रहे है । 

 सूरज ओझा को कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक कार्यों में बेहद रुचि रही है विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय में हमेशा छात्र हित में कार्य करते रहे है और युवाओं में अपनी हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने में सदैव प्रयासरत रहते है ।। 

सूरज ओझा का कहना है की गुरुजनों ,माता-पिता के आशीर्वाद एवं सहयोग से ही यह संभव हो पाया है वर्तमान में योग के क्षेत्र व्यक्तिगत रूप से शोध कार्य कर रहे है और जल्द ही किसी विश्वविद्यालय से पंजीकृत होकर उत्कृष्ट अनुसंधान कर पीएचडी की प्राप्ति कर स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !