Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Dhalbhum SDO Instructions: धालभूम एसडीओ ने एएनएम प्रवेश परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिए कदाचारमुक्त संचालन के निर्देश

जमशेदपुर जिला में रविवार को आयोजित एएनएम (ऑक्ज़ीलरी नर्सिंग मिडवाइफ) प्रवेश परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता गौतम कुमार ने तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, महिला परीक्षार्थियों की तलाशी और स्वास्थ्य सुविधा की समीक्षा की। उन्होंने दंडाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और केंद्राधीक्षकों से समन्वय कर कदाचार रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होगा और गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षार्थियों और अभिभावकों में संतोष का माहौल देखा गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !