Adityapur Industrial Area Sony Auto Unit-3: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोनी ऑटो एंड एलाइड कंपनी यूनिट-3 में काम के दौरान तीन दिन पहले एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के परिजनों को कंपनी प्रबंधन द्वारा कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण पीड़ित परिवार ने JLKM परिवार का साथ थामते हुए न्याय की मांग की है।
इस घटना के विरोध में JLKM पार्टी द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन अब 24 घंटे पार कर चुका है, और लगातार तेज़ हो रहा है। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं, जहां केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो के नेतृत्व में संघर्ष जारी है।
इस आंदोलन में शामिल प्रमुख नेता हैं।
जिलाध्यक्ष दीपक महतो,नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, राहुल महतो, मनसा दास, आस्तिक महतो, जिला मीडिया प्रभारी मनोज महतो, तथा सैकड़ों की संख्या में JLKM कार्यकर्ता और स्थानीय मजदूर वर्ग।
जेएलकेएम नेता तरुण महतो ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा, आश्रित को स्थायी नौकरी तथा उनके बच्चे को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्च नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
4 हज़ार मुआवज़े की पेशकशमजदूर की जान की कीमत बस इतना ही है, इससे भी शर्मनाक बात यह है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को केवल 4 हजार रुपये मुआवजे की पेशकश की गई। JLKM नेताओं ने इसे झारखंडी अस्मिता और इंसानियत के खिलाफ बताया।
हमारे झारखंड की धरती पर कंपनियाँ बसती हैं, हम मजदूर मेहनत करके उन्हें खड़ा करते हैं, लेकिन जब एक मजदूर की मौत हो जाती है तो उसकी कीमत सिर्फ 4 हजार रुपये लगाई जाती है ये अपमानजनक ही नहीं, अमानवीय भी है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते न्याय न मिला, तो यह आंदोलन पूरे राज्य में फैल सकता है। JLKM के नेतृत्व में यह संघर्ष मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई बन चुका है।