Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Jamshedpur News: हरियाणा मैत्री संघ जमशेदपुर द्वारा 20वें तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Jamshedpur News: हर साल की भांति इस वर्ष भी हरयाणवी मैत्री संघ, जमशेदपुर द्वारा नीलडीह मैदान में पारंपरिक तीज मिलन समारोह का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

यह आयोजन पिछले 20 वर्षों से लगातार हो रहा है और हरियाणवी समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने का कार्य करता आ रहा है।समारोह की शुरुआत मंगलाचरण और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद महिला सदस्यों द्वारा हरियाणवी लोकगीत, तीज गीत और गिद्दा प्रस्तुत किया गया।

पारंपरिक परिधान शो महिलाओं और युवतियों ने हरियाणवी पारंपरिक पोशाकों में रैंप वॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
खेल एवं प्रतियोगिताएँ तीज से संबंधित पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया जैसे मटकी फोड़, मेहंदी प्रतियोगिता, झूला सजावट और हरियाणवी क्विज़ सम्मान समारोह वरिष्ठ सदस्यों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने संस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की कार्यकारिणी और सदस्यों के बीच विचार-विमर्श सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें संस्था के भविष्य के विकास, सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने, तथा नवीन पीढ़ी को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !