Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-28

Tata Motors Workers Union: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रूद्राभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न, हजारों श्रद्धालु ने किया महाप्रसाद ग्रहण

Tata Motors Workers Union: जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से तृतीय सोमवारी को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक धूमधाम से आयोजित की गई। जिसमें हजारों आम और खास श्रद्धालु शरीक हुए तथा महाप्रसाद ग्रहण किये। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सभी आगंतुकों का स्वागत किये विधि पूर्वक हुआ रूद्राभिषेक पूजा।

रूद्राभिषेक पूजा को दर्जन भर पुजारी विधि पूर्वक संपन्न करायें। महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत अन्य पुरोहित मंत्रोच्चार एवं जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ। गंगा जल , दूध , चरनामृत, नारियल पानी, मधु , घी आदि से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया। मधुर भजन गायन पर झूमे श्रद्धालु।


सावन के तृतीय सोमवारी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान भजन गायन कार्यक्रम में विनय बिहारी, बॉबी समेत अन्य गायकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर किये। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। का लेके शिव के मनाई हो , शिव मानत अ नाही ना सोना , ना चांदी के हार चाहीं , न बंगला न गाड़ी चाहीं, भोले बाबा दर्शन तोहार चाही

गायक विनय बिहारी ने देख ल शिव जी के सेना चलल बा , तीनों लोक में तहलका मचल बा रोड़ में कांवरियन के भीड़ लग बा कमे चलाव तेज पिया ड्राइवर हो समेत अनेक गीत गाए। कुल मिलाकर भजन गायन का कार्यक्रम भक्तों को खूब भाया। आम और खास लोग सभी भजन गायन का आनंद लिये।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !