Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-28

Gamharia cyber fraud: गम्हरिया में फर्जी सीडीपीओ बनकर साइबर ठगी की कोशिश, सतर्क रहने की अपील

गम्हरिया (सरायकेला): प्रखंड क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक जालसाज व्यक्ति खुद को गम्हरिया की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) बताकर लोगों से सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहा है।

आरोपी मोबाइल नंबर 7294928279 से कॉल कर लोगों को बच्चों के नाम पर योजना का लाभ दिलाने का झांसा दे रहा है। जब असली सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी को इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने खुद उस नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने फिर से खुद को सीडीपीओ बताया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि गम्हरिया किस जिले में है, तो उसने तुरंत कॉल काट दी।

सीडीपीओ ने बताया कि ऐसे कई मामलों में ठग आंगनबाड़ी सेविकाओं और अभिभावकों को निशाना बना चुके हैं। उन्होंने सभी सेविकाओं को इस तरह के मामलों में प्राथमिक रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

दुर्गेश नंदिनी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध योजना से सावधान रहें। किसी भी सरकारी योजना की जानकारी केवल आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से दी जाती है। यदि किसी अनजान नंबर से योजना या पैसे की मांग की जाए, तो तुरंत स्थानीय थाना या साइबर सेल में शिकायत करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !