Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Chandil Suspicious Death Case: चांडिल बनडीह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पति पर उठ रहे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

चांडिल थाना क्षेत्र के बनडीह गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अंजली लायक के रूप में हुई है, जिनका शव मंगलवार सुबह उनके घर से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, अंजली और उनके पति के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चला आ रहा था। सोमवार शाम खेत से लौटने के बाद शराब पीने के पैसे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसमें पति द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, पति का दावा है कि अंजली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और उसने खुद ही शव को फंदे से नीचे उतारा। हालांकि, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुआ ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और ग्रामीणों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !