Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Giridih News: गिरिडीह मे मिलावाटी मिठाई दूकान और फैक्ट्री को खाध सुरक्षा पदाधिकारी ने कराया बंद, दिए बंद रखने का निर्देश

Giridih News: गिरिडीह के डुमरी थाना इलाके मे कई मिठाई फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, और वहां पर बन रहे मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की गई, इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डुमरी के कुलगो में संचालित एक मिठाई फैक्ट्री की जांच करने पहुंचे तो पाया गया की ना उनके पास फूड लाइसेंस है।

और ना ही मिठाई फैक्ट्री चलाने का कोई सरकारी लाइसेंस तो वहीं फैक्ट्री के प्रांगण में गन्दीगियों का अंबार मिलने से फैक्ट्री पर सवालिया निशान लग गया, लिहाजा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा तुरंत इस फैक्टरी पर बना रहे मिठाइयों का सैंपल जांच किया गया, इस दौरान कई खामियां और मिठाइयों की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई।

 इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा तुरत संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद करने का निर्देश दिया, खाद सुरक्षा पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि कुलगो में अवैध रूप से संचालित मिठाई फैक्ट्री को बंद करवा दिया या गया है क्योंकि हमें शिकायत मिल रही थी, कि डुमरी में गुणवत्ता विहीन मिठाइयों का बिक्री बड़ी धड़डले से हो रही है।

 जांच पर सही पाया गया. फैक्ट्री में बने कई मिठाइयों में फंगस लगे हुए थे और रसगुल्ले स्टार्च नामक केमिकल तथा लड्डुओं में रंग की मात्रा ज्यादा तथा इंडस्ट्रियल कलर होने की संभावना है हालांकि इसकी पुष्टि के लिए खाद सुरक्षा पदाधिकारी की टीम द्वारा यहां बने मिठाइयों के सैंपल ले लिया गया है तथा लैब भेजने के बाद जो रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 इस संबंध में मिठाई फैक्ट्री के संचालक मनोज साहू को फैक्ट्री से संचालन करने का लाइसेंस की मांग पदाधिकारी द्वारा की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !