Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Seraikela Elephant Incident: सरायकेला में जंगली हाथी की एंट्री, वन विभाग की लापरवाही से बढ़ा खतरा

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सरायकेला जिला मुख्यालय से सटे किता गांव में एक जंगली हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था और आबादी वाले इलाके में प्रवेश कर गया। हाथी को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सरायकेला थाना और वन विभाग को दी।

पुलिस की टीम मौके पर तेजी से पहुंच गई, लेकिन वन विभाग की टीम देर तक नदारद रही। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने मिलकर शोर मचाकर किसी तरह हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा। हाथी फिलहाल पाटाहेसल मार्ग स्थित एक सरकारी विद्यालय के पास ठहरा हुआ है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस लगातार हाथी को भगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वन विभाग की लापरवाही अब भी बनी हुई है।

ग्रामीणों का सवाल है—क्या वन विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? अब समय है कि विभाग जागे और हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने के लिए ठोस कदम उठाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !