Chatra News: आज दिनांक-28/07/2025 को चतरा जिले में चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी को कम करने तथा आम लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े एवं आम लोगों के समस्याओं को सुगम एवं सरल बनाने हेतु प्रत्येक दिन अलग-लग थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा । इसी क्रम में आज चतरा जिले के तीन थानों क्रमशः प्रतापपुर थाना, वशिष्टनगर थाना एवं हंटरगंज थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें हंटरगंज थाना एवं बशिष्ठनगर थाना में थाना दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा की उपस्थिति में की गई। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, पुलिस निरीक्षक हंटरगंज अंचल और थाना प्रभारी हंटरगंज एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आम लोगों ने अपने समस्याओं को लेकर थाना दिवस में उपस्थित हुए तथा सभी लोगों की समस्या को गंभीता से सुना गया और समस्याओं का निष्पादन किया गया। थाना दिवस में कुल 35 मामले आये जिसमें से 15 मामले का निष्पाद तुरंत किया गया एवं शेष मामले का निष्पादन हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया एवं कुछ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित है।
चत

रा पुलिस आम लोगों से अपील करती हैं कि थाना दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रखें। समस्याओं का निष्पादन विधि-सम्मत् त्वरित गति से की जायेगी।