Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-30

Jamshedpur Kolhan DIG Reached Jamshedpur: जमशेदपुर कोल्हान के डीआईज़ी अनु रंजन क्रिसपोटा जमशेदपुर पहुंचे, जिला के तमाम डीएसपी, सहित तमाम थानेदारो के साथ अहम बैठक की

Jamshedpur Kolhan DIG Reached Jamshedpur: जमशेदपुर कोल्हान के डीआईज़ी अनु रंजन क्रिसपोटा जमशेदपुर पहुंचे, जंहा एसएसपी कार्यालय मे उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर्स दिया गया, उसके बाद कार्यालय सभागार मे उन्होंने जिला के एसएसपी पीयूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, जिला के तमाम डीएसपी, सहित तमाम थानेदारो के साथ एक अहम बैठक की।

साथ ही जिला के सभी थाना क्षेत्रों मे हुई आपराधिक गतिविधियों पर विशेष चर्चा, की गई वंही उन्होंने सभी अधिकारीयों को जल्द सभी आपराधिक मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

वंही डीआईज़ी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाएं ना हो इसको सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, तमाम उपस्थित पदाधिकारियों को अपराध और आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी को अपराध से जुड़े लोगों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया, साथ ही सभी अधिकारीयों को उनके क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित कर उन पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है, डीआईज़ी ने निर्देश देते हुए अधिकारीयों को कहा कि किसी हाल मे अपराध से जुड़े लोगों पर अंकुश लगाने को कहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !