Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-30

Anand Bihari Dubey: जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे पहुँचे सुदूर गाँव धान रोपनी कर किसानों का मनोबल बढ़ाया

Anand Bihari Dubey: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने ग्रामीण दौरा के क्रम में पारूलिया पंचायत के रौनीगोडा गाँव पहुँचे और किसानों के साथ धान रोपनी किया।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे किसानों के बीच औचक पहुँचे। इससे महिला एवं पुरुष किसान बहुत खुश हुए। कुछ किसानों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे हम लोगों के बीच पहुँच कर किसानों के मान को बढाया है। हमारे पुराने कांग्रेस नेता भी गांवो के जुड़ाव रखते थे। इससे किसानों एवं गाँव के स्थिति एवं समस्याओं को समझने में बहुत सहुलियत होती थी। 


जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किसानों के धानरोपनी करने के पल को बहुत ही मूल्यवान अनुभव कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सोच है कि आम जनता के बीच रह कर उनके भावनाओं से जुड़ाव का सरल माध्यम है। दुबे ने कहा कि किसान ही हमारे असली अन्नदाता है। उनके साथ धान रोपनी कर बहुत खुशी हुई है। मैं आगे भी गाँव एवं किसानों के बीच रह कर कांग्रेस पार्टी के संदेश को पहुँचाता रहूंगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !