Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-31

Mango Nagar Nigam: मानगो नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक को लेकर छापामारी अभियान, जुर्माना वसूला गया

Mango Nagar Nigam: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में आज कार्यालय मानगो नगर निगम के टीम के द्वारा प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया साथ ही कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस का जांच किया गया एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर जुर्माना वसूला किया।

 मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया एवं 2 किलो प्लास्टिक जप्त किया गया तथा तथा ₹2000 जुर्माना वसूला गया। प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं रखने वाले,दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों को चेतावनी दी गई।

साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक के सामान पर सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई, मानगो नगर निगम द्वारा तमाम थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को अपील किया जाता है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें ।

विदित हो कि इस संदर्भ में इस संदर्भ में विगत आठ महीनों से लगातार माइकिंग के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद लगातार दुकानों में प्लास्टिक पाया जा रहा है एवं कई दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया जाएगा ।

उप नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

मौके पर नोडल पदाधिकारी सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार कुमार राजस्व निरीक्षक प्रदीप बेड़िया रोहित एक्का सुजीत कुमार सिंह कार्यालय कर्मी , आदि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !