Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-31

Nimdih police action: नीमडीह में पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 50 किलो जावा महुआ नष्ट

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरु गांव स्थित नदी किनारे चल रही एक अवैध महुआ शराब भट्टी पर छापेमारी कर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान पूरी तरह से गुप्त सूचना पर आधारित था और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। छापेमारी की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अवैध शराब के संचालक फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनके विरुद्ध में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस सफल अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा गया। उन्होंने नीमडीह थाना पुलिस की सक्रियता और साहसिक कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की। क्षेत्र में लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में खौफ का माहौल है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है।

इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहने की संभावना है, ताकि क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त किया जा सके और समाज में कानून का डर तथा जन सुरक्षा की भावना बनी रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !