Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-31

President Draupadi Murmu Visit Deoghar: राष्ट्रपति मुर्मू का देवघर दौरा, राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका स्वागत किया

President Draupadi Murmu Visit Deoghar: झारखंड के देवघर की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज देवघर एयरपोर्ट पर सम्मान आगमन हुआ है।


एयरपोर्ट पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विशिष्ट जनों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया राज्यपाल संतोष गंगवार भी उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। 

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सघन और व्यापक रही। पूरे एयरपोर्ट परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और स्वागत के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई थीं।

देवघरवासियों में इस अवसर को लेकर गहरी प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा न केवल राज्य बल्कि संपूर्ण संथाल परगना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !