Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-01

Palamu Police Big Success: पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए, कंटेनर जब्त

Palamu Police Big Success: दिनांक 31.07.2025 को पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर (पंजीयन संख्या GJ-39T-0957) गढ़वा की ओर से आ रहा है, जिसमें अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नावाबाजार थाना की पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-98 स्थित पुलिस चेक पोस्ट, नावाबाजार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान उक्त कंटेनर को रोका गया। चालक व खलासी द्वारा बताया गया कि वाहन में प्लाईवुड लोड है जिसे वे बिहार ले जा रहे हैं। किन्तु उनकी गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर कंटेनर की तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर के अंदर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियाँ बरामद की गईं। शराब से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर चालक एवं खलासी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नलिखित है

1. राम दिया, उम्र-32 वर्ष, पिता-स्व. राजवीर, निवासी-रोहनात, थाना-बवानी खेड़ा, जिला-भिवानी, हरियाणा
2. विजय, उम्र-34 वर्ष, पिता-नफे सिंह, निवासी-सुरबरा, पोस्ट-संगलपुर, थाना-उचाना, जिला-जिंद, हरियाणा

पुछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे चंदन सिंह (पता अज्ञात) के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से उक्त शराब लेकर बिहार जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि चंदन सिंह के अलावा अन्य व्यक्ति भी इस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं।

इस संबंध में नावाबाजार थाना कांड संख्या 58/25, दिनांक 01.08.2025, धारा 275/292/3(5) BNS एवं 47(a) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब व कंटेनर को जप्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है

1. Imperial Blue (180 ml) – 195 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)
2. Imperial Blue (375 ml) – 148 पेटी (प्रत्येक में 24 पीस)
3. Mc Dowell (180 ml) – 251 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)
4. Mc Dowell (375 ml) – 336 पेटी (प्रत्येक में 24 पीस)
5. Mc Dowell (750 ml) – 138 पेटी (प्रत्येक में 12 पीस)
6. कंटेनर वाहन – GJ-39T-0957

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी
पु.अ.नि. सुबोध कुमार, पु.अ.नि. विपिन कुमार, स.अ.नि. हरिदर्शन राम, आ. 502 चंचल कुमार राय, आ. 1732 विरेन्द्र कुमार, आ. 788 मुन्ना कुमार, आ. 1120 नरेन्द्र कुमार, आ. 483 बृज कुमार वर्मा, चा.आ. 1871 शिव कुमार चौधरी, गृ.र.आ. 12028 अखिलेश कुमार
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !