Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-02

Education Minister Ramdas Soren Health: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत नाजुक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपोलो हॉस्पिटल पहुँचकर जाना हालचाल

Education Minister Ramdas Soren Health: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर है, जिन्हें बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके ब्रेन में खून का थक्का जमने की पुष्टि की।


इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी लगातार अस्पताल प्रशासन से संपर्क में हैं। आज वे स्वयं अपोलो अस्पताल पहुँचे, मंत्री रामदास सोरेन जी की चिकित्सा स्थिति की जानकारी ली और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया की कठिन समय में पूरा राज्य परिवार उनके साथ खड़ा है।

हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि रामदास सोरेन शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने कार्य में लौटें। ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !