Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-03

Jamshedpur News: जनता दल (यू) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में मानगो डिमना रोड के संजय पथ में चलाया गया

Jamshedpur News: जमशेदपुर जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को डिमना रोड, संजय पथ में विभिन्न इलाकों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मानगो थाना समिति के थाना अध्यक्ष लालू गौड़ ने किया. इस अभियान में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई जिला के पदाधिकारी शामिल हुए. जद (यू) नेताओं ने इलाके का सघन दौरा कर वहां की मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया।


जद (यू) नेताओं ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर वहां की साफ– सफाई, नाली सफाई, कचरा उठाओ, ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की. भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों ने बताया की संजय पथ से लेकर सुभाष कॉलोनी बालेश्वर पथ तक बिजली के तार जर्जरहाल स्तिथि में है, सभी तारों को बदलकर कवर एलटी केबल तार लगाने की अति आवश्यकता है।
 
कई स्थानों पर नाली क्षतिग्रस्त है जिस कारण जल निकासी ठीक से नहीं हो रही है. सड़क किनारे सटे कई नालों पर स्लैब नहीं है जो बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे है. क्षेत्र में नियमित साफ–सफाई का भी अभाव होने की समस्या लोगों ने बताई. स्ट्रीट लाइट और विद्युत पोल की मरम्मत की आव्यशक्ता पाई गई।

 जद (यू) नेताओं ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया की विद्युत विभाग और मानगो नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र की सभी समस्याओं से अवगत कराकर जल्द से जल्द समाधान करवाने की दिश में सार्थक प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, लालू गौड़, दीपक गौड़, नीरज साहू, मनोरंजन सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह, आदि शामिल हुए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !