Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

East Singhbhum Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस समारोह में वीर नारियों के सम्मान के साथ वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

East Singhbhum Kargil Vijay Diwas: पूर्वी सिंहभूम द्वारा कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम केरला समाजम ऑडिटोरियम गोलमुरी में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ब्रिगेडियर जे एस शेखावत सोनारी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मानस कुंडू कोल्हान सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह शहर के गणमान्य शंभू नाथ सिंह शिवपूजन सिंह बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में चीफ मैनेजर संजय शर्मा भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि चीफ मैनेजर शंभू नाथ जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह माननीय विधायक प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समाजसेवी अविनाश राजा केरला समाजम के प्रतिनिधि शशि मुरलीधर ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर ए धर्मा राव उपस्थित थे। संयुक्त रूप से अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 कार्यक्रम का विषय प्रवेश संगठन के अध्यक्ष जे डब्लू ओ बृज किशोर सिंह एवं मुख्य संबोधन ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ने किया। आज जिन वीर नारियों का सम्मान हुआ उनमें वीर शहीदों की माता एवं वीर नारियां उपस्थित थी। जिनमें कापड़ा हंसदा जगमाया देवी दुर्गावती देवी शोभा कुंकल पी पदमजा राव मोना देवी आशा सिंह फुल मनी बेसरा पूनम सिंह सपना कुमारी उपस्थित थी।

 झारखंड फिल्म थिएटर के युवा कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर, भ्रष्टाचार का अचार एवं खामोशी कब तक को नाटक के द्वारा सभागार में उपस्थित देशभक्तों का दिल जीता। आज का कार्यक्रम शहीद परिवार के सम्मान के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का लक्ष्य रखा गया था।

 कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं रात्रि भोजन से समापन हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव नाम सिंह अनिल झा मिथिलेश कुमार सिंह राजीव रंजन सुशील कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला दिनेश सिंह शेख अनवर जावेद हुसैन संजय सिंह सत्येंद्र सिंह ब्रजकिशोर सिंह मिथिलेश कुमार सिंह विवेक कुमार सिंह शिव शंकर चक्रवर्ती सुरेंद्र प्रसाद मौर्य महेश जोशी हरेंद्र शर्मा दस तिवारी त्रिभुवन भोला प्रसाद सिंह प्रमोद कुमार दास श्यामपद दास आदि सैकड़ो सैनिक साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार सिंह हरेंद्र शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कमल शुक्ला ने किया।
Weather