Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

Education Minister Ramdas Soren Health Update: रामदास सोरेन गंभीर रूप से बीमार, स्वास्थ्य अपडेट के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे सियासी दिग्गज

Education Minister Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह वे बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और ब्रेन में ब्लड क्लॉट जम गया।


उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके उपचार में लगी है।उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर ध्यान  दिए हुए हैं।


शनिवार देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केसब महतो कमलेश, सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और जेएमएम नेता राज आनंद सिंह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस बीच झारखंड की जनता शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !