Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

Dishom Guru Shibu Soren Body Reached Ranchi: दिल्ली से राँची पहुँचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Dishom Guru Shibu Soren Body Reached Ranchi: राँची एयरपोर्ट पर आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है।


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय के महान नेता शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर भारी श्रद्धा और सम्मान के बीच पहुंचा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, अनुयायी और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर मौजूद थे, जिन्होंने अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए एकजुट होकर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के आदर्शों और संघर्षों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। राँची और पूरे झारखंड में शोक की लहर छाया हुआ है और अपने नेता के निधन से आदिवासी समाज में गहरा मातम पसरा हुआ है।

शिबू सोरेन ने अपने जीवनकाल में आदिवासी अधिकारों के लिए अनगिनत लड़ाइयाँ लड़ीं हैं और उनकी विरासत सदैव लोगों के दिलों में कभी ना मिटने वाली रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !