Jamshedpur: डुमरिया थाना क्षेत्र के छोलाबेड़ा गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राम हो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सेलाय लुगुन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार यह घटना रात 8 बजे से लेकर 12 बजे के बीच हुई। आरोप है कि सेलाय लुगुन ने धारदार हथियार से राम हो पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पत्नी कल्पना हो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे घटना की भनक लग गई थी और उसने आरोपी को पहचान भी लिया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया।
हत्या के मामले में डुमरिया थाना में सेलाय लुगुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।