Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-10

Har Ghar Tiranga campaign BJP: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने मनाई आजादी की शान

गिरिडीह (मृणाल सिन्हा) : आजादी के 78वें वर्षगांठ पर गिरिडीह में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। झंडा मैदान से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख चौकों से होकर गुजरी और बड़ी चौक पर समाप्त हुई। 77 मीटर लंबे तिरंगे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता इस यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार देशभक्ति के नारों के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयकारा लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाएं और शहीदों को नमन करें।

इस मौके पर जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, शालिनी बैसखियार, कामेश्वर पासवान समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Weather