Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-11

Jharkhand Governor flag hoisting: परंपरा में बदलाव, इस बार रांची में 15 अगस्त को राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा, मुख्यमंत्री रहेंगे पिता के श्राद्ध-कर्म में व्यस्त

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मुख्य राजकीय समारोह में परंपरा से हटकर झंडोत्तोलन होगा। रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगा फहराएंगे। आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस पर रांची में मुख्यमंत्री और उप-राजधानी दुमका में राज्यपाल झंडोत्तोलन करते हैं, जबकि गणतंत्र दिवस पर रांची में राज्यपाल और दुमका में मुख्यमंत्री यह जिम्मेदारी निभाते हैं।

लेकिन इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में व्यस्त होने के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। आपको बता दे कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन 16 अगस्त तक नेमरा में रहकर श्राद्ध-कर्म कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी वजह से राज्य सरकार ने रांची के मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन का दायित्व राज्यपाल को सौंपने का निर्णय लिया है।

दुमका में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी प्रमंडलीय आयुक्त को देने पर सहमति बनी है। हालांकि, इस संबंध में अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजभवन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। राज्यपाल फिलहाल राज्य से बाहर हैं, और उनकी सहमति मिलने के बाद ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Weather