Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-12

Jharkhand News: झारखंड में धमकी कांड का सिलसिला जारी, RIMS डायरेक्टर को भी मिली जान से मारने की धमकी

Jharkhand News: झारखंड राज्य, जो जल, जंगल और खनिज संपदाओं से समृद्ध है, इन दिनों लगातार नकारात्मक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल के दिनों में राज्य में नेताओं और अधिकारियों को मिल रही धमकियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताजा मामला झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) के निदेशक डॉक्टर राजकुमार से जुड़ा है। उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। 

कॉल करने वाले की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जिसने धमकी भरे लहजे में कहा "बहुत बड़ा डायरेक्टर बना फिर रहा है, 15 दिन में जूते से मारकर रांची से बाहर कर दूंगा। तेरी औकात दिखाता हूं।"

इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और रांची के सांसद संजय सेठ को भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

 लगातार हो रही इन घटनाओं से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। झारखंड में बढ़ती ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति डगमगाती नजर आ रही है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है और दोषियों को कब तक गिरफ्त में लाया जाता है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !