Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-12

Chandil News: चांडिल में रायडीह की स्वास्थ्य सहिया सुमित्रा मुर्मू सड़क दुर्घटना में घायल, एमजीएम रेफर

Chandil News: चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह पंचायत के रायडीह की स्वास्थ्य सहिया सुमित्रा मुर्मू सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं हैं।

वह अपनी स्कूटी से छोटे बेटे के साथ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने चांडिल जा रही थीं, तभी लखना सिंह घाटी में अनियंत्रित होकर स्कूटी पेड़ से टकरा गई। 

इस हादसे में सुमित्रा मुर्मू के पैर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी और उनका पैर टूट गया। हालांकि, हेलमेट पहने रहने के कारण उनके सिर पर चोट नहीं लगी। उनका बेटा सुरक्षित है।

दुर्घटना के बाद अन्य स्वास्थ्य सहियाओं और स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल को सूचित किया। एंबुलेंस पहुंचने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !