Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम रिहर्सल, उपायुक्त व एसएसपी ने लिया जायज़ा

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: जमशेदपुर स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारी के तहत गोपाल मैदान में बुधवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडेय ने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर ज़ोर दिया ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ समारोह में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।"उन्होंने जिलावासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील भी की।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !