Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Every Home Tricolor Campaign:हर घर तिरंगा अभियान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आवास पर फहराया तिरंगा

Every Home Tricolor Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराकर आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जहां इस अवसर पर उन्होंने कहा, तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।

आज इस मौके पर दिनेश कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं, साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर अभियान को सफल बनाएं।दिनेश कुमार ने कहा कि तिरंगे का सम्मान और उसे हर घर तक पहुंचाना स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और एकता के संकल्प के साथ इस महाअभियान में जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलमुरी प्रोबिर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंता, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद समेत अन्य मौजूद थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !