Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Chandil Woman Missing: चांडिल से महिला लापता, पति ने दर्ज की पुलिस में रिपोर्ट, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

Chandil Woman Missing: सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला रेशमी कर्मकार पिछले करीब एक महीने से लापता है,महिला के पति रोहिण कर्मकार ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन सौंपकर अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

 रोहिण कर्मकार ने बताया कि बीते 10 जुलाई से उसकी पत्नी गायब है, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं हर स्तर पर खोजबीन करने के बाद भी जब उसकी पत्नी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा तब पुलिस से पत्नी को ढूंढने की फरियाद लगाई है।

उसने बताया कि उसकी पत्नी ने बैंक से लोन लिया था. उसका एजेंट घर पर पैसा कलेक्शन करने आता था. घटना के दिन भी उसके मोबाइल से बातचीत हुई है. उसने आशंका जताई कि उसकी पत्नी को एजेंट ही भगा ले गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !