Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Jamshedpur News: युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए, मशाल जुलूस निकाला

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आज युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में आयोजित किया गया।

यह मशाल जुलूस युवा कांग्रेस के सत्यम सिंह के नेतृत्व में निकला। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर शामिल हुए और पूरे जोश के साथ नारेबाज़ी करते हुए शहर की सड़कों पर उतरे। “लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोरी बंद करो”, राहुल गांधी जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

जुलूस की शुरुआत रामलीला मैदान से शुरू हुआ और साक्षी गोल चक्कर पर तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और जनता के मताधिकार से खिलवाड़ किया जा रहा है।

सत्यम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो मुद्दा उठाया है, वह देश के हर जागरूक नागरिक की आवाज़ है। अगर वोट चोरी होगी तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। हम सड़कों पर उतरकर जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे और इस लड़ाई को आख़िरी दम तक लड़ेंगे।

प्रदर्शन के अंत में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और चुनाव आयोग ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !