Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Jamshedpur BJP Tiranga Yatra: सुंदरनगर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Jamshedpur: आज भारतीय जनता पार्टी सुंदरनगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला पार्षद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला पार्षद सदस्य राणा डे, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी, पप्पू वर्मा और भारती देवी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !