Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Jamshedpur Bagbera Snatching: बागबेड़ा में पेट्रोल पंप पर छिनतई, पत्रकार से रुपये छीनकर फरार हुए बाइक सवार, पूरी घटना CCTV में कैद

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहर्गुट्टू काली मंदिर स्थित शिव शिवा पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात छिनतई की वारदात हुई। घटना रात करीब 9:50 बजे की है, जब एक पत्रकार पेट्रोल लेने पहुंचे थे।


जानकारी के अनुसार, पेट्रोल के लिए निकाले गए 500 रुपये बाइक सवार दो युवकों ने छीन लिए और मौके से फरार हो गए। जब पीड़ित ने पेट्रोल पंप प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की, तो आरोपियों का चेहरा तो स्पष्ट दिखा, लेकिन कैमरे की खराब क्वालिटी के कारण बाइक का नंबर पहचान में नहीं आ सका।


घटना के दौरान यह भी सामने आया कि पेट्रोल पंप संचालक ने बिना हेलमेट पहने स्प्लेंडर बाइक चालकों को पेट्रोल उपलब्ध कराया था, जो नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !