Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-14

Jamshedpur News: सीतारामडेरा मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा, भरत सिंह प्रभारी के रूप में हुए शामिल

Jamshedpur News: जमशेदपुर 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा के सीतारामडेरा मंडल द्वारा हरिजन स्कूल भालुबासा से मोटरसाइकिल पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह को प्रदेश द्वारा प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया, भरत सिंह ने यात्रा को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह यात्रा हरिजन स्कूल भालुबासा मैदान से भालुबासा, सीतारामडेरा, एग्रीको, भुईयाडीह, कालिन्दी बस्ती से होते हुए भालुबासा हरिजन स्कूल में समाप्त हुआ।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ देशभक्ति गीतों और नारों के बीच हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। शहर की सड़कों पर हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि ‘‘तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें एकता, बलिदान और सम्मान का संदेश देता है। देष के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत किया था और हम सभी उसी अभियान को आगे बढाते हुए आज यह यात्रा निकाले है, यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ एक आयोजन है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने तिरंगे का सम्मान करे और इसकी रक्षा के लिए सदैव तैयार रहे।


यात्रा में पवन अग्रवाल, राजन सिंह, चन्द्र शेखर मिश्रा, रमेश नाग, रंजीत कुमार सिंह, उमेश साव, शेलेष गुप्ता, अरूण मिश्रा, राम चन्द्र, खोकन पायरा, विकास बावरी, विकास दास, महावीर, कमल वर्मा, मनोज यादव, विशाल, राजेश सिंह, सुधीर पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। देशभक्ति के नारों से गूंजती यह यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और सम्मान का संदेश देती हुई अपने गंतव्य तक पहुंची।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !