Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-17

Seraikela Krishna Janmashtami: सरायकेला में भक्तिभाव से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

सरायकेला जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भक्ति भाव से मनाया गया। शनिवार को आधी रात को बाल गोपाल के जन्म के साथ ही "जय कन्हैया लाल" की उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।


इस अवसर पर कृष्ण भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति और प्रेम के रंगों में सराबोर हो गए।महिलाएं अपने घर के छोटे बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाकर मंदिर में पहुंचीं। रंग-बिरंगे मोहक परिधान में बच्चों को कृष्ण और राधा बनाया गया था। आधी रात को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण के जन्म के बाद उनका दिव्य अभिषेक, शृंगार आरती और भोग लगाया गया। जैसे ही जग कल्याण के लिए बाल गोपाल ने जन्म लिया, पूरा मंदिर परिसर मानव जगमगा उठा।


श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और बाल गोपाल को झूला झुलाने के लिए कतार लगी रही। महिलाओं ने ढोल बजाकर भजन कीर्तन किया और भक्ति के रंगों में सराबोर हो गईं। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। यह त्योहार भक्ति और प्रेम का प्रतीक है और लोगों को एकजुट करने का काम करता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !