Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-17

Adityapur Colony obituary news: आदित्यपुर कॉलोनी में शोक की लहर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष बीएन सिंह का निधन

आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7-8 श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बीएन सिंह का रविवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बीएन सिंह रिश्ते में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत के मौसा थें।

बीएन सिंह बीजेपी के पुराने नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से आदित्यपुर कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
बीएन सिंह के निधन की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों और सहयोगियों में शोक की लहर है। वे अपनी सामाजिक गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !