Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-20

Jharkhand CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जमशेदपुर आगमन पर सोनारी एयरपोर्ट में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Jharkhand CM Hemant Soren: जमशेदपुर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार यानी आज जमशेदपुर पहुंचे। सोनारी एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उपायुक्त (DC) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से सीधे घोड़ाबांधा स्थित स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर घोड़ाबांधा तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम मौजूद थी। एयरपोर्ट से घोड़ाबांधा तक पूरे रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !