Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-20

Chaibasa News: चाईबासा के सोनुआ में नाबालिगों के अपहरण की कोशिश, हालांकि दोनों लड़कियां साहस दिखाकर बच निकलीं

चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां घर के पास शौच के लिए गई थीं, तभी बदमाशों ने उन्हें जबरन पकड़कर एक छोटा हाथी वाहन में बैठा लिया। घटना से घबराई लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और मौका देखकर गाड़ी से कूद पड़ीं।

बता दे कि वाहन की गति धीमी होने का फायदा उठाकर दोनों लड़कियां गाड़ी से कूदकर भाग निकलीं और काफी दूर स्थित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंच गईं। वहां उन्होंने सहिया के घर में रातभर शरण ली। सहिया ने उन्हें सुरक्षित रखा और अगली सुबह मुखिया दिनेश बोयपाई को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित सोनुआ थाना पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  ने तत्काल जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !