Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-21

Rajnagar political news: राजनगर में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, दिलीप महतो से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मंगलवार को राजनगर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप महतो से मुलाकात की। हाल ही में दिलीप महतो के पैर का ऑपरेशन हुआ था और उनकी तबीयत खराब चल रही है। सुदेश महतो ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने दिलीप महतो का हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर सुदेश महतो ने झारखंड की मौजूदा राजनीति पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जनता के बीच और मजबूती से उतरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार काम करती रहेगी।

सुदेश महतो के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !