Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-21

Adityapur News: आदित्यपुर में छात्राओं से छेड़खानी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। जानकारी के अनुसार, सालडीह बस्ती के पास चार से पांच असामाजिक युवकों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब छात्राएं ट्यूशन से अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक छात्र किशन कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ऐसी घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !