• 2025-08-22

Adityapur police action: आदित्यपुर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

आदित्यपुर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सालडीह बस्ती निवासी अभिजीत बिस्वाल उर्फ़ इलू है। 

बीते 20 जून को संध्या के समय छात्र और छात्राएं ट्यूशन पढ़कर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी सालडीह बस्ती के कुछ अज्ञात लड़कों ने मारपीट और उनके साथ छेड़खानी की।

इस घटना के बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभिजीत बिस्वाल को गिरफ्तार किया। अभिजीत बिस्वाल एक किराए के मकान में रहता था। 

फिलहाल कांड में सम्मिलित अन्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से फरार हैं। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की और अनुसंधानकर्ता सुनील कुमार सिंह की टीम ने कार्रवाई की।