• 2025-08-22

Godda New Rail Line: बासुकीनाथ-चितरा-जोड़ामो रेल लाइन परियोजना का सपना अब केंद्र सरकार करेगी साकार

Jharkhand: राज्य सरकार की उदासीनता के कारण ठप पड़ी बासुकीनाथ-चितरा-जोड़ामो रेल लाइन परियोजना अब केंद्र सरकार के सहयोग से साकार होगी। खबर झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथालपरगना और अंग प्रदेश को दशहरा, दीपावली और छठ पूजा से पहले एक बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से अटकी बासुकीनाथ-चितरा-जोड़ामो रेल लाइन परियोजना, जो राज्य सरकार के पैसे नहीं देने के कारण ठप पड़ी थी, अब केंद्र सरकार के पैसों से पूरी की जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को पत्र लिखकर आश्वासन दिया है कि यह परियोजना जल्द शुरू होगी और इस क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। पूर्व विधायक रणधीर सिंह के लगातार प्रयासों और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के चलते यह सपना अब हकीकत बनने की ओर है। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना संथाल परगना और अंग प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।