Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-22

Tata Steel JDC: टाटा स्टील JDC राफ्टिंग रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अद्भुत संगम का हुआ सफलतापूर्वक समापन

Tata Steel JDC: डिमना जलाशय में टाटा स्टील द्वारा आयोजित JDC राफ्टिंग प्रतियोगिता शुक्रवार को रोमांचक मुकाबलों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में कुल 26 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 22 टीमों ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक को पार करते हुए अपने साहस, हौसले और टीमवर्क का शानदार परिचय दिया। करीब 200 प्रतिभागियों ने राफ्टिंग के रोमांच को जीते हुए अद्भुत खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कड़े मुकाबले में EQMS एवं इंजीनियरिंग सर्विसेज की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं HSM ने उपविजेता और कोक प्लांट ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहाँ टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमिटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ आपसी सहयोग, टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।

इस आयोजन ने जमशेदपुर में खेल और साहसिक गतिविधियों को नई ऊर्जा दी और प्रतिभागियों के उत्साह ने इसे यादगार बना दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !