Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-22

Jamtara News: जामताड़ा के फतेहपुर थाना में पदस्थापित एएसआई विरंची भोक्ता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म के गंभीर आरोप

Jamtara: जामताड़ा के फतेहपुर थाना से एक शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां फतेहपुर थाना में पदस्थापित एएसआई विरंची भोक्ता पर एक महिला ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए है।
पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा मारपीट कर जबरन दुराचार किया।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष जामताड़ा में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया। वहीं, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आमजन के बीच चर्चा जोरों पर है कि जिस पुलिस पर नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, यदि वही कानून की सीमा लांघ दे तो आम जनता किस पर भरोसा करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !