Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-22

Saraikela News: भारी बारिश से राजनगर में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबे 10 लोग, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

राजनगर थाना क्षेत्र स्थित डांडू गांव में भारी बारिश बनी हादसे की वजह बन गई बड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी से बना एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद 10 लोग मलबे में दब गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बिना देर किए हिम्मत और एकजुटता दिखाते हुए खुद ही बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर बीडीओ मलय कुमार, झामुमो के केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम और स्थानीय मुखिया सानो टुडू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों की त्वरित सूझबूझ और साहस से एक बड़ी त्रासदी टल गई। वहीं प्रशासन ने भी सक्रियता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल रेफर कर उनकी जान बचाने में सहयोग किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !