Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-22

Golmuri Durga Puja Committee: गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व समाजसेवी शिवशंकर सिंह हुए शामिल

Golmuri Durga Puja Committee: गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान गोलमुरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार के साथ पुरोहित राकेश पांडेय के देखरेख में आज संपन्न हुवा, मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री और समाजसेवी शिव शंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया की इस वर्ष 100 वर्ष पूजा का संपन्न हो रहा है और इस वर्ष महालया के दिन पंडाल का उद्घाटन, और दसों दिन भक्तों के लिए पट खुले रहेंगे, यह दुर्गा पूजा अपने विशाल स्वरूप के लिए जाना जाता है, यहां अलग अलग थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण होता है जो शहर के लिए हमेशा चर्चित रहता है यह पंडाल, शहर में फेसबुक, अटल की स्मृति, कोरोना काल जैसे विभिन्न स्मृतियों पर पंडाल का निर्माण हो चुका है इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण होना है।

आज भूमि पूजन में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, शिव शंकर सिंह, मनोज खत्री, पप्पू उपाध्याय, प्रोबीर चटर्जी राणा, कमल अग्रवाल, सुमित कुमार अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, कमल गुप्ता, बंटी अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, राजा अग्रवाल, राहुल गुप्ता, राजू प्रजापति,साहिल खत्री, राजीव सरकार, विनीत सहगल, रौनक खत्री, संदीप अईच, सुमित शर्मा, अभिषेक, मंटू आदि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !