Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-08-23

Jamshedpur News: धातकीडीह सेंटर मे योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। 


आयोजन के दौरान ईस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सुधा झा, उपाध्यक्षअर्जुन शर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 दर्शकों ने खिलाड़ियों के योगाभ्यास का भरपूर आनंद लिया और योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा की योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है, योग भारत की आत्मा है। 

योग ही जीवन है, योग ही स्वास्थ्य है और योग ही भारत की पहचान है। हमें प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त और स्वस्थ भारत के संकल्प को योग के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !