Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-24

Saraikela Farmer Protest: नगड़ी किसान आंदोलन की गूंज सरायकेला तक, प्रशासन ने टोल प्लाजा पर बढ़ाई सख्ती

सरायकेला : नगड़ी किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सरायकेला जिले में कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने आंदोलन में जाने वाले समर्थकों को रोकना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि स्पेशल ड्राइव के तहत सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और वैध कागज नहीं होने पर फाइन काटा जा रहा है।

समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। नगड़ी किसानों का आंदोलन अब केवल राजधानी रांची तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज सरायकेला जैसे जिलों तक पहुंच गई है।

नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर सरकार और किसानों के बीच तनातनी चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों को बिना किसी पूर्व सूचना के खेती से रोक दिया, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने 24 अगस्त को "हल जोतो, रोपा रोपो" आंदोलन का आह्वान किया है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन और किसानों के बीच यह टकराव किस रूप में सामने आता है।

क्या प्रशासन किसानों की मांगों को मानने को तैयार होगा या आंदोलन और तेज होगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !