Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Jamshedpur Sakchi Firing: गणेश पूजा कार्यक्रम में बवाल, मारपीट के बीच हुई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: साकची स्थित राज क्लब में मंगलवार देर रात गणेश पूजा के दौरान आयोजित म्यूजिक पार्टी में अचानक बवाल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर युवतियों से छेड़खानी करने लगे। जब लोगों ने विरोध किया तो विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।


इसी दौरान माहौल और बिगड़ गया और गोली चलने की घटना सामने आई। फायरिंग से अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि गोली चलाने में राहुल राय और राहुल तिवारी नामक युवक शामिल थे।


सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वहीं, क्लब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि गोलीबारी की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !